क्या तुम आज कल बहुत थके हुए रहते हो ? 5 बड़े कारण जो आप हर रोज नजर अंदाज कर रहे हो

आजकल अगर आप किसी से भी पूछो — “कैसे हो?”
तो जवाब मिलता है: “बस यार, थक गया हूँ…”
मजेदार बात ये है कि ये थकान सिर्फ काम करने वालों को नहीं, बल्कि घर पर रहने वालों को भी हो रही है। आखिर ऐसा क्यों हो रहा है?
चलो आसान भाषा में समझते हैं 👇
🔹 1. मोबाइल से दिमाग हमेशा ON रहता है
पहले क्या होता था?
काम खत्म → आराम → सोना
अब क्या है?
काम खत्म → Instagram → Reels → WhatsApp → YouTube → फिर भी दिमाग बंद नहीं
👉 मतलब आपका दिमाग कभी OFF ही नहीं होता
इससे mental fatigue बढ़ता है
🔹 2. नींद पूरी नहीं हो रही
आप सोचते हो 6-7 घंटे सो लिया = ठीक है
लेकिन…
सोने से पहले मोबाइल
रात में बार-बार उठना
दिमाग में सोच चलती रहना
👉 ये “Quality Sleep” को खराब कर देता है
🔹 3. ज्यादा सोचने की आदत (Overthinking)
छोटी-छोटी बातों को लेकर दिमाग में:
“क्या होगा?”
“अगर ऐसा हो गया तो?”
“लोग क्या सोचेंगे?”
👉 ये mental energy खा जाता है
🔹 4. शरीर का मूवमेंट कम हो गया
आजकल:
काम = बैठकर
टाइमपास = बैठकर
खाना = बैठकर
👉 Body active नहीं है → energy level गिरता है
🔹 5. हर समय comparison
Social media पर सबकी life perfect दिखती है
किसी की job अच्छी
किसी का business
किसी का relationship
👉 आप खुद को compare करते हो → frustration + थकान
✅ अब solution क्या है? (Simple & Practical)
✔️ सुबह उठते ही मोबाइल मत देखो (कम से कम 30 मिनट)
✔️ रोज 20-30 मिनट चलना शुरू करो
✔️ रात को सोने से पहले screen बंद करो
✔️ हर बात को दिल पर मत लो
✔️ दिन में 1-2 बार deep breathing करो
🎯 Conclusion
थकान सिर्फ शरीर की नहीं होती, दिमाग की भी होती है।
अगर आप बिना काम किए भी थके रहते हो, तो समझ जाओ —
आपको आराम नहीं, balance चाहिए।

Post a Comment

0 Comments